चन्दौली धानापुर
थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनहुली गांव में सोमवार देर रात एक घर के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनहुली गांव निवासी नीलकमल निषाद की स्पलेंडर मोटरसाइकिल (संख्या UP67 AL 6225) उनके घर के अंदर खड़ी थी। नीलकमल वर्तमान में गाजीपुर में पढ़ाई करते हैं और हाल ही में गांव आए हुए थे। रविवार रात करीब 2 बजे पड़ोसियों ने घर के भीतर आग की लपटें देखीं और तुरंत नीलकमल को सूचना दी।
मौके पर पहुंचने पर नीलकमल ने देखा कि उनकी मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही थी। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुरानी रंजिश के चलते जानबूझकर बाइक में आग लगाई है। इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, साथ ही उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होने की आशंका है।
पीड़ित नीलकमल निषाद ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में नाराजगी का माहौल है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से आग लगने के कारणों की गहन जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 28
Users This Year : 24717
Total Users : 37310
Views Today : 106
Total views : 73437