मिर्जामुराद ग्राम गौर के पूर्व प्रधान नारायण प्रताप सिंह द्वारा अपनी क्षेत्र की जनता के लिए किया गया सराहनीय कार्य। क्षेत्र में हर तरफ कड़ाके की ठंड एवं कोहरे की मार आम जनमानस को परेशान कर रही है। इतनी कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगो का एकमात्र सहारा अलाव ही है,पूर्व प्रधान ने अपने गांव में देखा कि हर आने जाने वाले लोग जो गरीब तपके से आते हैं,इतनी ठंड में आ जा रहे हैं।उनके लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ठंड में कोई व्यवस्था ना देख पूर्व प्रधान नारायण प्रताप सिंह बड़े ही दुखी हुए।
पूर्व प्रधान ने तत्काल अपने सहयोगियों के सहयोग से तुरंत चार-पांच जगह अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध करवाई गई। मार्केट में लोग पूर्व प्रधान को एक समाज सेवक के रूप में भी जानते ओर पहचानते हैं। समय-समय पर अपने ग्रामीण क्षेत्र में लोगों का सहयोग करना यह उनकी आदत में है। पद पर ना रहते हुए भी जब ग्रामीण क्षेत्र की जनता का दुख पूर्व प्रधान को दिखता है तो वर्तमान पदाधिकारी क्षेत्र से कहां गायब है। वर्तमान जन प्रतिनिधियों को भी अलाव की व्यवस्था करानी चाहिए थी। जनता की समस्या हल करने के लिए एक जनप्रतिनिधि के अंदर इच्छा शक्ति की आवश्यकता होती है जो हमारे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में नदारत दिखता है।











Users Today : 5
Users This Year : 24723
Total Users : 37316
Views Today : 7
Total views : 73445