चन्दौली धीना–
कमालपुर–अमड़ा मुख्य मार्ग इन दिनों सड़क कम और अतिक्रमण का गोदाम ज़्यादा नजर आ रहा है। कमालपुर से खझरा अगहरवीर बहुरीया नदी तक पूरा मार्ग अवैध कब्जों की चपेट में है, लेकिन हैरत की बात यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी सब कुछ देखकर भी अनदेखा बने हुए हैं।
नाली सफाई के नाम पर सड़क किनारे मिट्टी के पहाड़ खड़े कर दिए गए हैं, तो वहीं निजी बिल्डिंग मैटेरियल दुकानदारों ने सड़क को ही अपनी दुकान का विस्तार मानते हुए गिट्टी, बालू और भस्सी खुलेआम गिरा रखी है। नतीजा यह कि राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग अब “सड़क कम, बाधा ज़्यादा” बन चुका है। रोज़ाना जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की कुंभकर्णी नींद अब तक नहीं टूटी है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे? या फिर अतिक्रमणकारियों के आगे सिस्टम ने पहले ही हथियार डाल दिए हैं?
जनता ने मांग की है कि प्रशासन अपने मौन व्रत को तोड़े और तुरंत अतिक्रमण हटवाकर सड़क को सुरक्षित व सुचारु बनाए, वरना यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438