कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह ने प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर ।अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान में सोमवार को अस्मिता एथलेटिक्स लीग 2025-26 (ट्रायल) का आयोजन किया गया। इस ट्रायल में अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।सुबह पंजीकरण शुरू होते ही मैदान में बड़ी संख्या में बालिकाएँ उमड़ पड़ीं। प्रत्येक प्रतिभागी अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में खड़ी दिखीं, जो उनके उत्साह को दर्शाता है।ट्रायल में लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, ऊँची कूद और गोला फेंक जैसी प्रमुख स्पर्धाएँ शामिल थीं। बालिकाओं ने इन प्रतियोगिताओं में दमदार प्रदर्शन किया। कई कोच खिलाड़ियों को अंतिम समय में तकनीकी सुझाव देते नजर आए, जबकि अभिभावक और स्थानीय दर्शक भी पूरे कार्यक्रम को लेकर उत्साहित दिखे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने प्रतिभागी बालिकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विजेताओं को शाही हॉस्टल में अच्छी सुविधाओं के साथ रहने का अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेधावी बच्चों को निशुल्क हॉस्टल सुविधा मिलेगी, जहाँ पढ़ाई के साथ खेल को भी बढ़ावा दिया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, जो जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं, ने बताया कि अस्मिता लीग ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बड़े मंच से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

उनके अनुसार, चयनित खिलाड़ियों को आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। खेलो इंडिया और अस्मिता एथलेटिक्स लीग के लोगो वाले पोस्टरों ने खिलाड़ियों में अतिरिक्त जोश भरा।
यह आयोजन धानापुर क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है और बालिकाओं में खेल के प्रति उत्साह व आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है। ब्लॉक प्रमुख द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों की क्षेत्र के युवाओं और स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि इससे बच्चों को बेहतर खेल अवसर मिल रहे हैं और मेधावियों को राष्ट्रीय स्तर पर शामिल होने का मौका मिलेगा।

रिपोर्ट अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।